कपूरथला में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिगों को कुचला

कपूरथला में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिगों को कुचला

कपूरथला में ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिगों को कुचला
Modified Date: February 24, 2025 / 04:01 pm IST
Published Date: February 24, 2025 4:01 pm IST

कपूरथला (पंजाब), 24 फरवरी (भाषा) पंजाब में कपूरथला-गोइंदवाल रोड पर नवां गांव के पास सोमवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की उम्र 16 और 13 वर्ष थी। दोनों छात्र क्रमश: 10वीं और 8वीं कक्षा में पढ़ते थे और दोनों कपूरथला जिले के एक गांव से थे।

दोनों कपूरथला से मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में