केरल के त्रिशूर में नाव पलटी, दो लोग लापता

केरल के त्रिशूर में नाव पलटी, दो लोग लापता

केरल के त्रिशूर में नाव पलटी, दो लोग लापता
Modified Date: July 4, 2026 / 12:49 am IST
Published Date: July 4, 2026 12:49 am IST

त्रिशूर, तीन जुलाई (भाषा) त्रिशूर के नेदूपुझा में शुक्रवार को एक धान के खेत में पांच लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसके बाद दो लोग लापता हो गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नेदूपुझा के पास मल्लीथरा कड़वू में रात करीब आठ बजे हुई, जब यह समूह वहां पाले जा रहे मछलियों को चारा देने के लिए एक पट्टे पर लिये गए धान के खेत में जा रहा था।

अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अधिकारियों के अनुसार, पानी से भरे धान के खेत के बीचों-बीच नाव पलट गई। तीन लोग किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि दो अन्य लापता हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में