नोएडा में दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
नोएडा में दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), 14 अक्टूबर (भाषा) पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गश्त के दौरान दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से गांजा बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि प्रमोद और पंकज नेगी नामक इन तस्करों के पास से ढाई किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं।
भाषा सं सुरभि
सुरभि

Facebook


