महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नदी में नाव पलटने से दो लोगों की डूबने से मौत
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नदी में नाव पलटने से दो लोगों की डूबने से मौत
भंडारा, आठ जून (भाषा) महाराष्ट्र के भंडारा जिले में वैनगंगा नदी में एक नाव के पलट जाने से दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम जूना कर्छखेड़ा के पास घटी।
पुलिस के अनुसार, सात लोग घूमने के लिए उस इलाके में गए थे। बाद में वे एक नाव में सवार होकर नदी में गए।
पुलिस ने बताया कि वापस लौटते समय नाव पलट गई, जिससे सभी सात लोग पानी में गिर गए। उनमें से पांच तैरकर नदी के किनारे तक पहुंचने में कामयाब रहे, जबकि दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कृष्णा बोकड़े (26) और पवन चौबे (34) के रूप में हुई है और उनके शव सोमवार को बरामद किए गए।
एक अधिकारी ने बताया कि करधा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप

Facebook


