ओडिशा के सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान से दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया
ओडिशा के सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान से दो शिकारियों को गिरफ्तार किया गया
बारीपदा, 24 सितंबर (भाषा) ओडिशा के सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में वन विभाग ने एआई से लैस कैमरों की मदद से दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार कैमरों में दिखाई दिया कि दो शिकारी बंदूक लेकर जंगल में घूम रहे हैं, जिसके बाद बुधवार को उन्हें पोदाडीहा वन्यजीव रेंज में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
वन अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय अदालत ने बुधवार को दोनों शिकारियों की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि सिमिलिपाल के अंदर लगाए गए एक गुप्त एआई कैमरे की मदद से शिकारियों का पता लगाया गया था।
सूत्रों ने बताया कि सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य (एसटीआर) के अधिकारियों ने जंगल में वन्यजीवों की आवाजाही का पता लगाने और शिकारियों पर नजर रखने के लिए कुछ स्थानों पर एआई आधारित कैमरे लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने शिकारियों के पास से दो बंदूक और कुछ विस्फोटक जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


