छात्रा सहित दो ने की आत्महत्या, सीढ़ी से गिरकर पेंटर की मौत

छात्रा सहित दो ने की आत्महत्या, सीढ़ी से गिरकर पेंटर की मौत

छात्रा सहित दो ने की आत्महत्या, सीढ़ी से गिरकर पेंटर की मौत
Modified Date: June 8, 2023 / 04:09 pm IST
Published Date: June 8, 2023 4:09 pm IST

नोएडा, आठ जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के सरस्वती कुंज में रहने वाली एक 19 वर्षीय छात्रा समेत दो लोगों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली, जबकि सीढ़ी से गिरकर एक पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जाकारी बृहस्पतिवार को दी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि ‘फैमिली हेल्थ केयर गौर सिटी-2’ में 19 वर्षीय सेजल पुत्री सागर को जहरीला पदार्थ खाने की वजह से भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कथित आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

पुलिस ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले अजीत पुत्र मनीराम ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि हैबतपुर गांव में एक व्यक्ति के घर पर पेंट का काम करते समय वीर (26 वर्ष) नामक युवक बुधवार शाम को सीढी से नीचे गिरकर घायल हो गया और इसके बाद उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. संतोष

संतोष


लेखक के बारे में