एनसीआर में आत्महत्या के दो मामले सामने आए

एनसीआर में आत्महत्या के दो मामले सामने आए

एनसीआर में आत्महत्या के दो मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: February 2, 2021 8:39 am IST

नोएडा, दो फरवरी (भाषा) थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार रात फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की पहचान 27 वर्षीय मुनेश सिंह के रूप में हुई है। वहीं बुलंदशहर की रहने वाली 18 वर्षीय सपना नाम की युवती ने कथित तौर पर जहर खा लिया, जिसके बाद उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 थाना नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष वरुण पंवार ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगा रही है।

वहीं थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की कल संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रहने वाले 31 वर्षीय लीलू शर्मा की कल संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है कि वह बीमार थे।

भाषा सं स्नेहा

स्नेहा


लेखक के बारे में