केरल में सांप के कांटने से दो महिलाओं की मौत

केरल में सांप के कांटने से दो महिलाओं की मौत

केरल में सांप के कांटने से दो महिलाओं की मौत
Modified Date: April 26, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: April 26, 2026 7:08 pm IST

कन्नूर/इडुक्की (केरल), 26 अप्रैल (भाषा) केरल के कन्नूर और इडुक्की में सांप के काटने से रविवार को दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पहला मामला कन्नूर जिले में थालीपरम्बा इलाके के मुथकुडा का है और मृतका की पहचान नफीसा (65) के रूप में की गई है। उसने बताया कि शुक्रवार को घर पर एक जहरीले सांप के काटने के बाद अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, नफीसा शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपने घर में बेहोश पड़ी मिलीं और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। बाद में अस्पताल ने पुष्टि की कि उन्हें सांप ने काटा था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें विषरोधी दवा दी गई थी और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया था। उसने बताया कि रविवार सुबह नफीसा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

चिकित्सकों ने संदेह जताया है कि नफीसा को संभवत: करैत सांप ने काटा था।

पुलिस ने बताया कि इडुक्की जिले के कंजर में भी रविवार को अपराह्न 75 वर्षीय एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान विशालाक्षी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वह अपने घर के बाहर काम कर रही थीं तभी उन्हें संभवत: सांप ने काट लिया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

कंजर थाने के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में सांप के काटने से कम से सात लोगों की मौत हुई है।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में