केरल चुनाव में यूडीएफ की लहर, करीब 100 सीट पर मिलेगी जीत: सतीशन

केरल चुनाव में यूडीएफ की लहर, करीब 100 सीट पर मिलेगी जीत: सतीशन

केरल चुनाव में यूडीएफ की लहर, करीब 100 सीट पर मिलेगी जीत: सतीशन
Modified Date: April 5, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: April 5, 2026 3:36 pm IST

कोच्चि, पांच अप्रैल (भाषा) केरल की निवर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक वीडी सतीशन ने रविवार को दावा किया कि नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव में वामपंथी सरकार के खिलाफ जबरदस्त लहर है।

सतीशन के मुताबिक, चुनाव में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल करने वाला है और 140 सदस्यीय विधानसभा में 100 से अधिक सीट मिलने का दावा किया।

कांग्रेस नेता ने परवूर में संवाददाताओं से कहा कि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के खिलाफ जनता के गुस्से और बदलाव की बढ़ती उम्मीदों के कारण पूरे राज्य में यूडीएफ के पक्ष में ‘‘प्रचंड लहर’’ चल रही है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘केरल की जनता ने यूडीएफ पर भरोसा जताया है और वह बदलाव की उम्मीद कर रही है। हमने सरकार के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, उनका फैसला जनता अपनी अंतरात्मा की आवाज पर करेगी।’’

चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने का विश्वास व्यक्त करते हुए सतीशन ने कहा कि यूडीएफ 100 सीट का आंकड़ा पार करेगा।

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के लगभग एक दर्जन मंत्री हार का सामना कर सकते हैं।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में