उधमपुर बस दुर्घटना: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने सरकारी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की

उधमपुर बस दुर्घटना: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने सरकारी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की

उधमपुर बस दुर्घटना: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने सरकारी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की
Modified Date: April 27, 2026 / 05:18 pm IST
Published Date: April 27, 2026 5:18 pm IST

जम्मू, 27 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को उधमपुर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और पहाड़ी जिले में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। लोक भवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उधमपुर के रामनगर इलाके में यात्रियों से भरी बस 20 अप्रैल को पहाड़ी से लगभग 100 मीटर नीचे गिर गई, जिसमें कम से कम 21 लोग मारे गए और 51 अन्य घायल हो गए।

प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम ने उपराज्यपाल को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी।

उपराज्यपाल ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए बेहतर से बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करें।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में