पूर्वी दिल्ली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
पूर्वी दिल्ली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन के समीप अमीचंद चौक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि शव पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं हैं। पुलिस को फिलहाल मामले में किसी साजिश का संदेह नहीं है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि रविवार को मयूर विहार पुलिस थाने को सूचना मिली कि अमीचंद चौक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और अपराध दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव अभी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है।
भाषा गोला प्रशांत
प्रशांत

Facebook


