Giriraj Singh Death Threat: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सअप कॉल के जरिए कही गई ये बात
Giriraj Singh Death Threat: वहीं अब पप्पू यादव के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिली है।

Giriraj Singh Death Threat
नई दिल्ली : Giriraj Singh Death Threat: हाल ही में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं अब पप्पू यादव के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री को व्हाट्सअप कॉल के जरिए धमकाया गया है। जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता के पास 'अमजद 1531' नाम से एक व्हाट्सअप कॉल आया है।
बीजेपी सांसद को सोमवार (28 अक्टूबर) की रात को धमकी वाला व्हाट्सअप कॉल आया था। गिरिराज सिंह ने इस मामले में DGP को जानकारी दी है और बताया है कि उन्हें फोन कर धमकी दी गई है। हाल ही में गिरिराज सिंह ने अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा खत्म की है। इस यात्रा के दौरान वो अपने बयानों से लगातार चर्चा में हैं। केंद्रीय मंत्री द्वारा DGP से शिकायत करने पर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, धमकी देने वाले का अभी तक पता नहीं चल सका है।
केंद्रीय मंत्री सिंह को पहले भी मिल चुकी है धमकी
Giriraj Singh Death Threat: बता दें कि, गिरिराज सिंह की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले भी गिरिराज सिंह को धमकी मिल चुकी है। सितंबर महीने में भी उनको धमकी मिली थी। पिछली बार भी वाट्सएप कॉल के जरिए हत्या करने की धमकी दी गई थी। बीजेपी नेता के अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार ने बेगूसराय एसपी से इस मामले की शिकायत की थी। अमरेंद्र कुमार ने बताया था कि, 27 सितंबर को 11 बजकर 28 मिनट पर वे अपने घर से कचहरी के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान कॉल किया गया था। धमकी देने वाला ने कहा था कि तुम दोनों का बुरा हश्र होने वाला है। अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाओ।
पप्पू यादव ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Giriraj Singh Death Threat: वहीं गिरिराज सिंह से पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को भी धमकी मिली है। कुछ दिनों पहले उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दो टके का अपराधी बताते हुए खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद उन्हें धमकी भरा वॉट्सएप कॉल आया। झारखंड के कुख्यात अमन साहू गैंग ने पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी है। पप्पू यादव ने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने अपनी वाई श्रेणी की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड सुरक्षा की मांग की है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Union Minister Giriraj Singh received death threats, this was said through a WhatsApp call

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm