केंद्रीय मंत्री ने पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
केंद्रीय मंत्री ने पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
पिथौरागढ़, 27 मई (भाषा) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
राय ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का भी निरीक्षण किया।
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने बताया कि मंत्री के धारचूला हेलीपैड पहुंचने पर उन्होंने तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिरीक्षक मनु महाराज तथा एसएसबी के महानिरीक्षक अमित कुमार ने स्वागत किया ।
उन्होंने बताया कि मंत्री ने धारचूला में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ‘सस्पेंशन पुल’ का निरीक्षण किया जहां बॉर्डर इंटरेक्शन टीम (बीआईटी) ने उन्हें सीमा पर सुरक्षा के नियमों के संबंध में जानकारी दी।
मंत्री ने क्षेत्र में तैनात एसएसबी कर्मियों से भी बातचीत की तथा सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता, देशभक्ति और प्रतिबद्धता के लिए उनकी प्रशंसा की।
अपनी यात्रा के दौरान राय ने धारचूला स्थित एसएसबी बेस पर चंदन का पौधा भी लगाया।
भाषा सं दीप्ति शोभना
शोभना

Facebook


