अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो दिल्ली पहुंचे, मोदी से करेंगे मुलाकात

अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो दिल्ली पहुंचे, मोदी से करेंगे मुलाकात

अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो दिल्ली पहुंचे, मोदी से करेंगे मुलाकात
Modified Date: May 23, 2026 / 01:33 pm IST
Published Date: May 23, 2026 1:33 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को नयी दिल्ली पहुंचे। रूबियो की इस यात्रा का उद्देश्य पिछले साल के मध्य से तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है।

रूबियो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ व्यापक वार्ता करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे और नयी दिल्ली में ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री आज सुबह कोलकाता पहुंचे और राजधानी रवाना होने से पहले शहर स्थित ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा किया।

रूबियो जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में