उप्र : एटा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
उप्र : एटा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
एटा, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में एटा जिले के मलावन क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब 11 बजे मलावन थाना क्षेत्र में हुआ। अलीगढ़ जिले के धनीपुर मंडी क्षेत्र के रहने वाले बंटी (26) और धीरज (27) रविवार रात मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के रजापुर लखौरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में मलावन क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को पुलिस ने एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत

Facebook


