उप्र : अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
उप्र : अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
महराजगंज (उप्र), 14 सितंबर (भाषा) महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली गांव में हुआ।
उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेउवा गांव के रहने वाले सूरज (22) और नीतीश (19) परतावल से महराजगंज नगर की ओर जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायल युवकों को अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं।
सूत्रों ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा सं. सलीम
मनीषा
मनीषा

Facebook


