उत्तराखंड : मिड डे मील लागू करने के लिए केंद्रीयकृत रसोईघर का किया गया उद्घाटन

उत्तराखंड : मिड डे मील लागू करने के लिए केंद्रीयकृत रसोईघर का किया गया उद्घाटन

उत्तराखंड : मिड डे मील लागू करने के लिए केंद्रीयकृत रसोईघर का किया गया उद्घाटन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: January 1, 2022 4:03 pm IST

गदरपुर (उत्तराखंड), एक जनवरी (भाषा) उत्तराखंड के स्कूली शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने शनिवार को राज्य सरकार की साझेदारी से अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा तैयार केंद्रीयकृत रसोईघर का उद्घाटन किया, जहां से मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) योजना के तहत विद्यार्थियों को भोजन की आपूर्ति की जाएगी।

इस रसोईघर का निर्माण सात हजार वर्ग फुट इलाके में किया गया है और इसमें एक दिन में 15 हजार विद्यार्थियों के लिए पौष्टिक भोजन पकाया जा सकता है। फाउंडेशन शुरुआत में इलाके के 100 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 10 हजार विद्यार्थियों के लिए भोजन की आपूर्ति करेगा, जिसमें बाद में वृद्धि की जाएगी।

पांडेय ने उद्घाटन के बाद कहा, ‘‘स्कूली शिक्षा मंत्री बनने के बाद मेरा पहला संकल्प मिड डे मील से जुडी समस्या का निराकरण करना था। इसके लिए एक ही समाधान था कि उच्च गुणवत्ता वाले केंद्रीयकृत रसोईघर का निर्माण किया जाए। अक्षय पात्र रसोईघर का आज उद्घाटन इस संकल्प का साक्षी है।’’

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में