West Bengal DA Hike: 16 हजार रुपए तक बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी! DA में इतने प्रतिशत के इजाफे से बरसेगा पैसा, जानिए कब से मिलेगा लाभ?
16 हजार रुपए तक बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी! DA में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी से मिलेगा बंपर उछाल, Government Employees Salary Increase by up to Rs 16000
Government Employees Salary Increase. Image Source- IBC24
कोलकाता। Government Employees Salary Increase पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने पहले बजट में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 20 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 18 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। इसे राज्य के इतिहास में एक ही बजट में डीए की सबसे बड़ी वृद्धि माना जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सरकार के इस फैसले के बाद सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।
Government Employees Salary Increase दरअसल, पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए के अंतर को कम करने के लिए शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की थी। सरकार के अनुसार बढ़ा हुआ डीए और डीआर 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। इसका लाभ दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने लगेगा। इस निर्णय का फायदा राज्य सरकार के नियमित कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी, नगर निगम और पंचायत कर्मियों के साथ-साथ सभी पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।
सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी (Government Employees Salary Increase)
डीए बढ़ने से कर्मचारियों की मासिक आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के तौर पर 30 हजार रुपये मूल वेतन वाले कर्मचारी को हर महीने 6 हजार रुपये, 50 हजार रुपये मूल वेतन वाले कर्मचारी को 10 हजार रुपये और 80 हजार रुपये मूल वेतन वाले अधिकारी को 16 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। इसी तरह पेंशनभोगियों को भी उनकी मूल पेंशन के आधार पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत मिलेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Reservation in Promotion in MP: प्रमोशन में आरक्षण का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा झटका, अब नए सिरे से होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, जानिए क्या है वजह?
- Coaching Centre Firing Case: कोचिंग गोलीबारी केस में ‘खान सर’ को कोर्ट से मिली मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर इतने दिनों तक रोक बरकरार
- Rajgarh Gang Rape Case: 9 साल की मासूम से दरिंदगी, इस बहाने जंगल ले जाकर दरिंदों ने बुझाई हवस…. सन्न कर देगी ये वारदात

Facebook


