उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के ‘फ्लैट्स ग्राउंड’ पर नमाज पढ़ने की इजाजत दी
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के ‘फ्लैट्स ग्राउंड’ पर नमाज पढ़ने की इजाजत दी
नैनीताल, 27 मई (भाषा) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को नैनीताल के ‘फ्लैट्स ग्राउंड’ पर एक घंटे के सीमित समय के लिए बृहस्पतिवार को ईद की नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी जिससे इस स्थान को लेकर बनी उलझन समाप्त हो गयी है।
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मुस्लिम संगठन अंजुमन इस्लामिया की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ‘फ्लैट्स ग्राउंड’ पर बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से 10 बजे तक ईद की नमाज अदा करने की अनुमति दे दी।
इससे पहले, नैनीताल जिमखाना और जिला खेल संघ (डीएसए) ने अंजुमन इस्लामिया को मैदान का उपयोग करने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में यह अनुमति रद्द कर दी गई । जिला प्रशासन ने इस संबंध में बाद में स्पष्ट किया कि ‘फ्लैट्स ग्राउंड’ खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के लिए आरक्षित हैं, इसलिए वहां धार्मिक आयोजनों की अनुमति नहीं दी जा सकती ।
इसके बाद यह मामला उच्च न्यायालय पहुंचा ।
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मुसलमान समुदाय ने राहत की सांस ली है ।
भाषा सं दीप्ति राजकुमार
राजकुमार

Facebook


