उत्तराखंड: अधिकारियों को भवनों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की जांच करने के निर्देश

उत्तराखंड: अधिकारियों को भवनों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की जांच करने के निर्देश

उत्तराखंड: अधिकारियों को भवनों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की जांच करने के निर्देश
Modified Date: June 23, 2026 / 04:33 pm IST
Published Date: June 23, 2026 4:33 pm IST

देहरादून, 23 जून (भाषा) उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने मंगलवार को अधिकारियों को राज्य के सभी भवनों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की जांच करने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के एक दिन बाद यह निर्देश जारी किये गये।

बर्धन ने सभी सचिवों और जिलाधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा कि राज्य के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि संभावित अग्नि दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सके।

उन्होंने जिलाधिकारियों को विशेष रूप से बहुमंजिला भवनों, अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, असुरक्षित निकासी मार्ग वाले परिसरों व तंग गलियों और संकरे मार्गों में इमारतों का अनिवार्य रूप से स्थलीय निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

सभी सचिवों को अपने-अपने विभागों और उनसे संबंधित क्षेत्रों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्य सचिव ने कहा कि सर्वेक्षण और ऑडिट के बाद सभी आवश्यक अग्निशमन सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

भाषा दीप्ति जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में