वाराणसी जा रहा ‘इंडिगो’ का विमान तकनीकी समस्या के चलते हैदराबाद की ओर मोड़ा गया

वाराणसी जा रहा ‘इंडिगो’ का विमान तकनीकी समस्या के चलते हैदराबाद की ओर मोड़ा गया

वाराणसी जा रहा ‘इंडिगो’ का विमान तकनीकी समस्या के चलते हैदराबाद की ओर मोड़ा गया
Modified Date: April 4, 2023 / 11:54 am IST
Published Date: April 4, 2023 11:54 am IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) बेंगलुरू से वाराणसी जा रहे ‘इंडिगो’ एयरलाइन के विमान को मंगलवार को तकनीकी खराबी के चलते हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया।

विमानन कंपनी ने बताया कि एक अन्य विमान से यात्रियों को वाराणसी भेजा जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ बेंगलुरू से वाराणसी जाने वाले ‘इंडिगो’ के विमान-6ई897 को एहतियात के तौर पर हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया। पायलट ने एक तकनीकी समस्या देखी और एहतियातन उसे हैदराबाद की ओर मोड़ दिया।’’

अभी विमान की आवश्यक जांच की जा रही है।

विमान में सवार यात्रियों की संख्या अभी पता नहीं चल पाई है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में