रामनगर-देहरादून रेल सेवा 18 जुलाई से शुरू होगी : अनिल बलूनी

रामनगर-देहरादून रेल सेवा 18 जुलाई से शुरू होगी : अनिल बलूनी

रामनगर-देहरादून रेल सेवा 18 जुलाई से शुरू होगी : अनिल बलूनी
Modified Date: July 14, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: July 14, 2026 4:06 pm IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनिल बलूनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उत्तराखंड में रामनगर से देहरादून के बीच ट्रेन सेवा 18 जुलाई को शुरू होगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से लोकसभा सदस्य बलूनी ने कहा कि यह ट्रेन सेवा काम के सिलसिले में देहरादून आने-जाने वाले स्थानीय लोगों की यात्रा को बहुत आसान बना देगी। उन्होंने कहा कि इससे कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों को भी सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी।

बलूनी ने कहा कि शुरुआत में यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या और मांग के आधार पर, भविष्य में इसे हफ्ते में चार या पांच दिन चलाने की कोशिश की जाएगी।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में