वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन टीवीके को समर्थन देने पर अपने फैसले की घोषणा आज शाम करेंगे
वीसीके प्रमुख थिरुमावलवन टीवीके को समर्थन देने पर अपने फैसले की घोषणा आज शाम करेंगे
चेन्नई, नौ मई (भाषा) थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथाइगल काची (वीसीके) तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को समर्थन देने पर अपना आधिकारिक रुख आज शाम घोषित करेगी।
वीसीके प्रवक्ता के. के. पावलन ने कहा कि थिरुमावलवन शाम चार बजे इस संबंध में घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई पार्टी की उच्चस्तरीय समिति की बैठक में थिरुमावलवन को अंतिम घोषणा करने के लिए अधिकृत किया गया।
हालांकि, वामपंथी दल पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं, लेकिन थिरुमावलवन शुक्रवार शाम से लगातार घोषणा टालते आ रहे हैं।
भाषा गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


