केरल में जंगली हाथी के हमले में वाहन क्षतिग्रस्त, वन अधिकारी घायल

Ads

केरल में जंगली हाथी के हमले में वाहन क्षतिग्रस्त, वन अधिकारी घायल

  •  
  • Publish Date - November 29, 2022 / 02:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

मलप्पुरम (केरल), 29 नवंबर (भाषा) केरल के मलप्पुरम में मंगलवार को तड़के हाथी के हमले में एक वन अधिकारी घायल हो गया और दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

सड़क के किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा और एक पिक-अप वैन को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह हाथी मलप्पुरम-कोझिकोड जिलों की सीमा पर स्थित कोनूर कंडी क्षेत्र में भटक गया था।

एडवन्ना वन रेंज के अधिकारी टी. रेहिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”घटना देर रात दो से ढाई बजे के बीच हुई। हमले में हमारा एक कर्मचारी घायल हो गया। लगातार प्रयासों के बाद, हमने आखिरकार उसे जंगल में भेज दिया।”

उन्होंने कहा कि पिछले साल क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा