मेट्रो में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करती महिलाओं का वीडियो वायरल, पुलिस ने संज्ञान लिया
मेट्रो में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करती महिलाओं का वीडियो वायरल, पुलिस ने संज्ञान लिया
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें मेट्रो के महिला कोच के अंदर महिलाओं का एक समूह कथित तौर पर साथी महिला यात्रियों को अपशब्द कह रहा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
जनकपुरी मेट्रो थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) द्वारा वीडियो का सत्यापन किया जा रहा है।
इसमें दिल्ली मेट्रो के एक डिब्बे के अंदर चार से पांच महिलाएं दूसरी महिलाओं को गाली देती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच जाती है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की प्रामाणिकता और सटीक क्रम की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जनकपुरी मेट्रो के एसएचओ मामले की जांच कर रहे हैं और उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस इस घटना में शामिल महिलाओं की पहचान करने और घटना की तारीख का पता लगाने के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


