Chhattisgarh Latest Political News: माओवाद और अफीम पर गरम है छत्तीसगढ़ की सियासत.. आखिर किसने कहा “नक्सलवाद खत्म होने का थोड़ा सा श्रेय हमको भी मिलना चाहिए?”

Chhattisgarh Latest Political News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म और अफीम खेती पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा में श्रेय लेने को लेकर विवाद।

Chhattisgarh Latest Political News: माओवाद और अफीम पर गरम है छत्तीसगढ़ की सियासत.. आखिर किसने कहा “नक्सलवाद खत्म होने का थोड़ा सा श्रेय हमको भी मिलना चाहिए?”

Chhattisgarh Latest Political News || Image- IBC24 News File

Modified Date: March 25, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: March 25, 2026 4:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नक्सलवाद खत्म होने पर कांग्रेस-भाजपा में विवाद
  • अफीम की खेती पर आरोप-प्रत्यारोप तेज
  • श्रेय लेने को लेकर सियासी बयानबाजी बढ़ी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों नक्सलवाद के खात्मे और अफीम की खेती को लेकर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस ने इन दोनों मामलों में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता एक ओर अफीम की खेती के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि नक्सलवाद खत्म करने का पूरा श्रेय खुद ले रहे हैं। (Chhattisgarh Latest Political News) कांग्रेस का कहना है कि उनके 5 साल के कार्यकाल में नक्सलवाद पर काफी हद तक अंकुश लगा, जिसकी वजह से आज सरकार यह दावा कर पा रही है।

नक्सलवाद खत्म होने का श्रेय कांग्रेस को भी

कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की नाकामियां सामने लाना है और सरकार को अपनी कमियों को सुधारना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में आदिवासियों के हित में फैसले लिए, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम कराए, कैंप और थाने खोले, जिससे नक्सलवाद कमजोर हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल में बड़ी नक्सली घटनाएं हुई थीं और नक्सलवाद खत्म होने का श्रेय कांग्रेस को भी मिलना चाहिए।

अफीम की खेती पर आरोप-प्रत्यारोप

अफीम की खेती के मुद्दे पर शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा नेताओं के अनुसार अफीम के बीज तीन साल पहले बोए गए थे, तभी अब फसल मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल विपक्ष पर आरोप मढ़ रही है, जबकि ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती। (Chhattisgarh Latest Political News) कांग्रेस का कहना है कि एक तरफ अफीम की खेती का आरोप उन पर लगाया जा रहा है और दूसरी तरफ नक्सलवाद खत्म करने का श्रेय भाजपा खुद ले रही है, जो उसका दोहरा चरित्र दर्शाता है।

अफीम मामले पर किया सरकार का बचाव

वहीं भाजपा विधायक सुनील सोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर नक्सलवाद खत्म हो रहा है तो कांग्रेस को इससे परेशानी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को किसका समर्थन था, यह राज्य की जनता जानती है। अफीम की खेती के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार खुद इस पर कार्रवाई कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-

ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हुआ, अमेरिका को बड़ा तोहफा भेजा: ट्रंप

वार्ता में प्रगति के ट्रंप के दावों के बीच ईरान ने इजराइल पर एक दर्जन मिसाइलें दागीं

देशभक्ति सिर्फ नारों से नहीं बल्कि कर्तव्य निभाने से व्यक्त होती है: योगी आदित्यनाथ

पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

महाराष्ट्र विधानसभा परिषद : उद्धव और शिंदे ने एक दूसरे पर साधा निशाना

अलगाववादी आसिया अंद्राबी को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में आजीवन कारावास


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown