नई दिल्ली: Ahmedabad Plane Crash गुरूवार को अहमदाबाद में इंडियन एयरलाइन्स का एक प्लेन क्रैश हो गया। वो उड़े ही थे कि जमींदोज हो गए। कोई कुछ सोचता, कुछ करता, कुछ कहता उसके पहले हादसे की आंधी ने जैसे लील लिया सब कुछ। कुछ नहीं बचा, सिवाय मलबे के। राख-राख जिंदगी..चप्पे-चप्पे में मौत का मंजर। जिसने भी देखा दिल दहल गया, जिसने भी सुना उसके कान सुन्न पड़ गए। 241 जिंदगियां खत्म हो गईं। देखते ही देखते सदमे से जब उबरे तो सवालों ने घेरा। क्या हुआ होगा, क्या तकनीकी खराबी आई, क्या परिचालन में कोई गलती हुई, क्या किसी ने कोई साजिश रची संगीन सवाल..गुत्थियां हजार। समय जवाबों के लिए प्रतीक्षारत है और देश भी हाहाकारी विमान हादसे को हर एंगल से समझने की कोशिश हम करेंगे।
Ahmedabad Plane Crash चंद मिनिटों में, ये तस्वीरें देश ही नहीं दुनिया भर में सुर्खियां बन गई अब तक का सबसे बड़ा विमान हादसा। जिसमें विमान पर सवार एक भी व्यक्ति नहीं बच सका। दरअसल अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया, विमान में सवार केवल 1 यात्री को छोड़ बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई, एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, जिसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। दुखद पहलू ये भी कि हादसे में गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। हादसे में फ्लाइट AI-171 सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रेसिडेंस से टकराई। तब 50 से 60 डॉक्टर भीतर थे जिसमें से 15 बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मृतकों के शव इस हद तक झुलस चुके हैं कि अब पहचान DNA टेस्ट से ही हो सकती है।
हादसे के बाद PM मोदी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों समेत देशभर से प्रतिक्रिया आई, गृहमंत्री अमित शाह खुद जायजा लेने अहमदाबाद पहुंचे। हादसा क्यों हुआ, इसकी पूरी जांच जरूर होगी। लेकिन इस पर सियासी आंच भी तेज हो चली है। बीजेपी के सीनियर नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने X-पोस्ट कर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उड्डयन मंत्री का इस्तीफा मांगा है।
जाहिर है सियासी गलियारे में इस गंभीर हादसे पर कई और आरोप सामने आएंगे। बहस छिड़ेगी लेकिन सबसे बड़ा सवाल है, वास्तव में हुआ क्या, चंद मिनटों में विमान क्यों क्रैश हो गया। जिस हादसे मे 241 लोगों की जान गई। उसके पीछे कोई मानवीय भूल थी, या कोई साजिश?

