जबलपुर-रीवा शटल ट्रेन में स्पार्किंग के बाद निकला धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कंप

Ads

जबलपुर-रीवा शटल ट्रेन में स्पार्किंग के बाद निकला धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - April 23, 2018 / 08:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

सतना जिले के मैहर स्टेशन के पास जबलपुर-रीवा शटल ट्रेन के पहियों के पास स्पार्किंग और धुंआ निकलने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया, अफरातफरी में ट्रेन को मैहर स्टेशन से 5 किलो मीटर दूरी ही रोक दिया गया। हांलाकि कुछ देर की जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को फिर रवाना कर दिया गया लेकिन ट्रेन में सवार यात्रियों की माने तो पहले ट्रेन के पहियों से जोर-जोर की आवाजों के साथ चिंगारियां निकलना शुरू हो गई। जिसके बाद पहियों के पास से धुंआ निकलने लगा, कुछ घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। ट्रेन के रूकते ही यात्री बोगी से उतरकर ट्रेन से दूर जा खड़े हुए और अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो तैयार कर लिया देखिए आप भी….

देखें – 

देखा आपने किस तरह ट्रेन के आसपास सिर्फ धुंआ की धुंआ दिखाई दे रहा है, वैसे घटना के कुछ समय बाद ट्रेन से धुंआ निकलना बंद हो गया और ट्रेन को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया। लेकिन अभी तक रेलवे के ओर से इस हादसे की वजहों की पुष्टि नहीं की गई है।

 

वेब डेस्क, IBC24