नई दिल्ली। जब हम ‘आर्मी जवान’ सुनते हैं तो फ़ौरन हमारे दिमाग में एक छवि उभर आती है, जिसमें गन हाथ में लिए वर्दीधारी सेना का जवान सरहद पर तैनात खड़ा होता है। आम तौर पर हम आर्मी जवान की ही ऐसी ही कल्पना करते हैं। सेना के जवान की मौज मस्ती करते हुए तस्वीरें या वीडियो बहुत कम दिखाई देती है।
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो चल रहा है, जिसमें सेना का एक जवान फिल्मी गाने की धुन पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। फिल्मी गाने पर इस जवान की डांस परफार्मेंस देखकर आपके मुंह से खुद ही वाह निकल आएगा।
यह भी पढ़ें : पंजाबी शादी में उड़ाए जा रहे नोट लूटने के लिए अंग्रेजों में होड़, देखिए वीडियो
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सेना का एक जवान फिल्मी गाने की धुन पर शानदार डांस कर रहा है। जबकि उसके साथी तालियों के साथ उसकी हौसला अफजाई करते नजर आ रहे हैं। करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में जवान ने कई तरह के डांस स्टेप्स किए हैं।
वेब डेस्क, IBC24