तीस्ता मुद्दे पर हम अपने समग्र दृष्टिकोण में सभी संबंधित घटनाक्रमों को शामिल करेंगे: विदेश मंत्रालय

तीस्ता मुद्दे पर हम अपने समग्र दृष्टिकोण में सभी संबंधित घटनाक्रमों को शामिल करेंगे: विदेश मंत्रालय

तीस्ता मुद्दे पर हम अपने समग्र दृष्टिकोण में सभी संबंधित घटनाक्रमों को शामिल करेंगे: विदेश मंत्रालय
Modified Date: July 4, 2026 / 01:21 am IST
Published Date: July 4, 2026 1:21 am IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) भारत ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में परियोजनाओं के लिए उसकी विकास सहायता एक ‘पारस्परिक सहमति वाले रोडमैप’ पर आधारित है और नयी दिल्ली तीस्ता नदी से जुड़ी परियोजना के प्रति अपने समग्र दृष्टिकोण में ‘सभी संबंधित घटनाक्रमों’ को शामिल करेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की यह टिप्पणी तीस्ता मुद्दे पर पूछे गए उस सवाल के जवाब में आई, जो बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की हालिया चीन यात्रा के दौरान ढाका और बीजिंग के बीच ‘तीस्ता नदी व्यापक प्रबंधन और बहाली परियोजना’ पर हुई चर्चा के संदर्भ में था।

तीस्ता नदी प्रबंधन में चीन की भागीदारी अपने रणनीतिक महत्व के कारण नई दिल्ली और ढाका के संबंधों को संभावित रूप से जटिल बना सकती है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में