पश्चिम एशिया संघर्ष: कोलकाता हवाई अड्डे से 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

पश्चिम एशिया संघर्ष: कोलकाता हवाई अड्डे से 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

पश्चिम एशिया संघर्ष: कोलकाता हवाई अड्डे से 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Modified Date: March 2, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: March 2, 2026 1:06 pm IST

कोलकाता, दो मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण सोमवार को कोलकाता से कम से कम 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति और उससे जुड़ी परिचालन बाधाओं के कारण विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों की कई उड़ानें दिन भर के लिए रद्द कर दी गईं हैं।

इसमें एमिरेट्स की चार आगमन और चार प्रस्थान करने वाली उड़ानें, कतर एयरवेज और एतिहाद एयरवेज की दो-दो आगमन और दो-दो प्रस्थान उड़ानें, एयर अरबिया की एक आगमन और एक प्रस्थान उड़ान तथा फ्लाईदुबई की एक आगमन और एक प्रस्थान उड़ान शामिल हैं जिनकी सेवा रद्द कर दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि दुबई, दोहा और अबू धाबी जैसे खाड़ी गंतव्यों की यात्रा करने वाले कई यात्री इन उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित हुए हैं जिसके कारण एयरलाइनों ने उड़ानों को पुनर्निर्धारित कर या वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए उनकी मदद की।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘विमानों के उड़ान भरने पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर लें।’

कोलकाता हवाई अड्डा प्रमुख खाड़ी देशों के लिए सीधी उड़ानें संचालित करता है। भाषा

प्रचेता गोला

गोला


लेखक के बारे में