रांची। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव खत्म हो जाने के बाद भी हिंसा और आतंक का दौर जारी है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आतंक फैला रहे हैं, इसलिए पंचायत चुनाव में चुनकर आए भाजपा के जनप्रतिनिधि डर में जी रहे हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं के आतंक के कारण कई जनप्रतिनिधि अपना घर-बार छोड़कर भाग रहे हैं।
बताया गया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले बावनगोला प्रखंड के भाजपा के 50 नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने परिवार समेत रातों-रात 50 किलोमीटर की यात्रा कर मालदा गए। मालदा से ट्रेन में बैठकर झारखंड के साहिबगंज पहुंचे।
यह भी पढ़ें : अगले 24 घंटे मौसम इन राज्यों पर पड़ सकता है भारी
यहां उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, नप उपाध्यक्ष रामानंद साह और अन्य नेताओं से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि भाजपा के नेताओं ने बंगाल से आए सभी लोगों रहने और खाने की व्यस्था करवाई।
साहिबगंज पहुंचे भाजपा के इन जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बंगाल में टीएमसी नेता–कार्यकर्ता जीतने वाले दूसरे दलों के लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं।
वेब डेस्क, IBC24