पश्चिम बंगाल : गिरफ्तार तृणमूल पार्षद के खिलाफ अदालत परिसर में लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

पश्चिम बंगाल : गिरफ्तार तृणमूल पार्षद के खिलाफ अदालत परिसर में लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

पश्चिम बंगाल : गिरफ्तार तृणमूल पार्षद के खिलाफ अदालत परिसर में लगे ‘चोर-चोर’ के नारे
Modified Date: June 4, 2026 / 06:34 pm IST
Published Date: June 4, 2026 6:34 pm IST

कोलकाता, चार जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में कथित रंगदारी वसूली और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के पार्षद महेश शर्मा को बृहस्पतिवार को यहां बैंकशाल अदालत में पेशी के लिए लाए जाने पर उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ और ‘जेल भेजो’ के नारे लगाए गए।

पुलिस के अनुसार कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अंतर्गत आने वाले उनके वार्ड में रंगदारी वसूली से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शहर के केंद्रीय व्यावसायिक क्षेत्र बड़ाबाजार से पार्षद शर्मा पर रंगदारी मांगने के आरोप हैं।

शर्मा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। बड़ाबाजार थाने के बाहर तथा उन्हें बैंकशाल अदालत लाए जाने के दौरान लोगों ने ‘चोर-चोर’ और ‘जेल भेजो’ के नारे लगाए। टीएमसी नेता को बड़ाबाजार थाने में ही हिरासत में रखा गया है।

अभियोजन पक्ष द्वारा अदालत से शर्मा को पुलिस हिरासत में भेजने की मांग किए जाने की संभावना है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में