तमिलनाडु में गैस रिसाव हादसे में लोगों की मौत पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया
तमिलनाडु में गैस रिसाव हादसे में लोगों की मौत पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया
कोलकाता, 22 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुए अमोनिया गैस रिसाव हादसे में लोगों की मौत पर सोमवार को दुख व्यक्त किया।
लोक भवन द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में राज्यपाल रवि ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में हुई इस घटना में जनहानि से बेहद दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
उन्होंने इस हादसे में घायल लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की भी कामना की।
तिरुवल्लूर स्थित एक फैक्टरी में रविवार को गैस रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 67 अन्य लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
भाषा
खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


