West Bengal News: सड़क हादसे का शिकार हुए कैबिनेट मंत्री, कार को लॉरी ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

Minister Pradip Majumdar accident: सड़क हादसे का शिकार हुए कैबिनेट मंत्री, कार को लॉरी ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

West Bengal News: सड़क हादसे का शिकार हुए कैबिनेट मंत्री, कार को लॉरी ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

UP Road Accident News| Photo Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: August 31, 2025 / 11:48 pm IST
Published Date: August 31, 2025 11:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हावड़ा NH-16 पर मंत्री प्रदीप मजूमदार की कार से लॉरी की टक्कर
  • कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन मंत्री पूरी तरह सुरक्षित
  • हादसे में घायल दो बाइक सवारों को मंत्री ने खुद अस्पताल भेजवाया

कोलकाता: Minister Pradip Majumdar accident पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप मजूमदार रविवार दोपहर उस समय बाल-बाल बच गए जब हावड़ा जिले के डोमजूर के निकट उनकी कार को एक तेज रफ्तार लॉरी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर उस समय हुई जब मंत्री डानकुनी से कोलकाता की ओर जा रहे थे।

Read More: School Closed Order Issued: सोमवार को स्कूलों में छुट्टी का आदेश.. प्रशासन ने सभी प्राचार्यों के लिए जारी किया आदेश, निजी विद्यालयों को भी आर्डर

Minister Pradip Majumdar accident पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मंत्री के काफिले के आगे एक पायलट कार थी। चालक के नियंत्रण खो देने के बाद लॉरी ट्रक मंत्री की कार के पिछले हिस्से से टकरा गया। हालाँकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन मंत्री सुरक्षित रहे।’’

Read More: Mann Ki Baat Today: मन की बात की 125वीं कड़ी.. PM मोदी ने किया उत्तर भारत में आये बाढ़ और मौतों का जिक्र, भारतवासियों से ‘स्वदेशी’ अपनाने की भी अपील

संपर्क करने पर, मजूमदार ने कहा, ‘‘लॉरी ने मेरी कार को टक्कर मारी और तेज़ी से भाग गई। जब मैंने पीछे मुड़कर देखा, तो दो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर पड़े थे। मैं तुरंत कार से बाहर निकला और उन्हें अस्पताल ले जाने का इंतज़ाम किया।’’ अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।