योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का करारा प्रहार, पूछा- जहरीली शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम क्यों?

योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का करारा प्रहार, पूछा- जहरीली शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम क्यों?

योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का करारा प्रहार, पूछा- जहरीली शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम क्यों?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: November 21, 2020 11:48 am IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के मामले को लेकर शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम क्यों हैं।

Read More: लव जिहाद: धर्म परिवर्तन कर शादी करने युवक बना रहा युवती पर दबाव, तेजाब फेंककर जान से मारने की देता है धमकी

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश में लखनऊ, फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। आगरा, बागपत मेरठ में जहरीली शराब से मौतें हुई थीं।’’

Read More: पेंशनर्स की सुविधा के लिए राजनांदगांव EPFO कार्यालय की पहल, डिजिटल जीवन प्रमाणन के लिए सोमवार को ​कैंप का आयोजन

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सवाल किया, ‘‘आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखावटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है? कौन जिम्मेदार है?’’ गौरतलब है कि प्रयागराज जिले के गंगापार फूलपुर थाना अंतर्गत अमिलिया गांव में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई।

Read More: बिलासपुर में छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल के नए भवन का ई-लोकार्पण, सीएम बघेल ने कहा- अब कार्यों में आएगी और तेजी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"