तिरंगा फहराने के साथ ही घरों की ओर लौटे किसान.. यहां खत्म हुआ आंदोलन

तिरंगा फहराने के साथ ही घरों की ओर लौटे किसान.. यहां खत्म हुआ आंदोलन

तिरंगा फहराने के साथ ही घरों की ओर लौटे किसान.. यहां खत्म हुआ आंदोलन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: January 26, 2021 11:03 am IST

मुंबई, 26 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए यहां पहुंचे किसानों का प्रदर्शन आजाद मैदान में एक महिला प्रदर्शनकारी द्वारा तिरंगा फहराने के साथ मंगलवार को समाप्त हो गया।

पढ़ें- दिल्ली के राजपथ पर छाया छत्तीसगढ़ के वाद्य यंत्र…

ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर दक्षिणी मुंबई के आजाद मैदान में सुबह नौ बजकर 30 मिनट के आसपास तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित हुआ और इसके बाद किसान अपने घरों की ओर लौट गए।

पढ़ें- ‘देर आए, दुरूस्त आए’, विलंब से ही सही..पद्म सम्मान मिलने पर बोले पीटी उषा के कोच नाम्बियार

दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए आजाद मैदान में किसानों ने सोमवार को एक रैली निकाली।

पढ़ें- ‘देर आए, दुरूस्त आए’, विलंब से ही सही..पद्म सम्मान मिलने पर बोले पीटी उषा के कोच नाम्बियार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार, महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट, पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी के नेता जयंत पाटिल समेत विभिन्न किसान नेताओं ने इस रैली में सोमवार को हिस्सा लिया।

पढ़ें- ऐसे ही भसड़ मचा के रखें तो देश का कुछ नहीं होगा…ब…

एआईकेएस महाराष्ट्र इकाई के नेता ने इससे पहले बताया था कि करीब 15,000 किसान रैली में हिस्सा लेने के लिए राज्य की राजधानी में जमा हुए थे। एआईकेएस अध्यक्ष अशोक धावले ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया कि मंगलवार सुबह आजाद मैदान में तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित हुआ और इसके बाद तय योजना के अनुसार किसान अपने-अपने घरों की ओर लौट गए।

 


लेखक के बारे में