ओडिशा के बालासोर में दीवार गिरने से महिला और उसके पोते की मौत

ओडिशा के बालासोर में दीवार गिरने से महिला और उसके पोते की मौत

ओडिशा के बालासोर में दीवार गिरने से महिला और उसके पोते की मौत
Modified Date: August 17, 2026 / 02:17 pm IST
Published Date: August 17, 2026 2:17 pm IST

बालासोर, 17 अगस्त (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में सोमवार को भारी बारिश के दौरान दीवार का एक हिस्सा गिरने से उसके नीचे दबकर 65 वर्षीय महिला और उसके पोते की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात जलेश्वर प्रखंड के कपासुड़ा गांव में हुई। इलाके में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कथित तौर पर दीवार ढह गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान राधिका जेना (65) और उनके पोते ज्योति प्रकाश स्वैन (18) के रूप में हुई है, जबकि पोती स्मृतिरेखा स्वैन गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात पड़ोसी के घर की दीवार जेना के मकान की छत पर गिर गई।

पुलिस ने बताया कि तीनों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जेना और प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। स्मृतिरेखा का उपचार जारी है।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में