एर्नाकुलम जंक्शन पर चलती ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौत

एर्नाकुलम जंक्शन पर चलती ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौत

एर्नाकुलम जंक्शन पर चलती ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौत
Modified Date: April 30, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: April 30, 2026 1:50 pm IST

कोच्चि, 30 अप्रैल (भाषा) केरल के एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान पैर फिसलने से 35 वर्षीय महिला ट्रेन के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतका की पहचान कोल्लम निवासी चिप्पी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ जब वह स्टेशन से रवाना हो चुकी वंचिनाद एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि चलती ट्रेन में चढ़ते समय वह संतुलन खो बैठी और ट्रेन के नीचे आ गई।

महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिये प्लेटफॉर्म के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

भाषा सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में