Pavitra Punia on Mouni Roy Trolling : “सैलरी मिलती है क्या?” इस बात पर ट्रोलिंग करने वालों पर फूटा पवित्रा पुनिया का गुस्सा, मौनी रॉय के सपोर्ट में लगा दी ट्रोलर्स की क्लास

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने मौनी रॉय के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए एक्टर्स की पर्सनल लाइफ में दखल न देने की सलाह दी।

Pavitra Punia on Mouni Roy Trolling : “सैलरी मिलती है क्या?” इस बात पर ट्रोलिंग करने वालों पर फूटा पवित्रा पुनिया का गुस्सा, मौनी रॉय के सपोर्ट में लगा दी ट्रोलर्स की क्लास

Pavitra Punia on Mouni Roy Trolling / Image Source : X

Modified Date: April 30, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: April 30, 2026 3:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पवित्रा पुनिया ने ट्रोल्स पर निकाला गुस्सा
  • मौनी रॉय की ट्रोलिंग को लेकर दिया बयान
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क : Pavitra Punia on Mouni Roy Trolling  टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर्स की सर्जरी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर जमकर गुस्सा जाहिर किया है। मौनी रॉय के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हो रही ट्रॉल्लिंग पर पवित्रा ने ट्रोल्स और मीडिया पेजों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने साफ कहा कि एक्टर्स की पर्सनल लाइफ में दखल देना बंद करें।

Mouni Roy Controversy सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

पवित्रा पुनिया ने गुरुवार सुबह एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग पर मौनी रॉय की तस्वीर देख रहे ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में तीखे सवाल किए, “कुछ तो शर्म बाकी होगी, या सिर्फ ट्रोलिंग की ही सैलरी मिलती है तुम लोगों को?” वीडियो में पवित्रा ने ट्रोल्स से कहा कि यह एक्टर्स की अपनी मर्जी है कि वे क्या करवाते हैं।

बकवास करने से कुछ नहीं होगा

उन्होंने कहा, “यह न तो आपका किचन है और न ही आपकी डिश। बकवास करने से कुछ नहीं होगा।” पवित्रा ने सोशल मीडिया पेजों पर भी निशाना साधा, जो गलत कैप्शन लिखकर एंगेजमेंट बढ़ाने का काम करते हैं। Pavitra Punia Instagram उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एक्टर्स सर्जरी के लिए किसी से सलाह नहीं लेते और न ही किसी का पैसा खर्च करते हैं, इसलिए लोगों को बेवजह की टिप्पणी बंद करनी चाहिए।

ट्ट्रोलर्स को मिली नसीहत

पवित्रा पुनिया ने अंत में ट्रोल्स को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आप किसी के निजी फैसलों को पसंद नहीं करते, तो चुप रहना ही बेहतर है। बता दें कि पवित्रा पुनिया ‘बिग बॉस 14’, ‘बालवीर रिटर्न्स’ और ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pavitraa Puniya (@pavitrapunia_)

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.