Katni 108 Ambulance Viral Video : 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर की काली करतूत! अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर महिला से करवा डाला ये घिनौना काम, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

कटनी में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की कथित संवेदनहीनता का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। घायल मरीज के परिजनों से पैसे लेने और पत्नी से एम्बुलेंस साफ करवाने के आरोप लगे हैं।

Katni 108 Ambulance Viral Video : 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर की काली करतूत! अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर महिला से करवा डाला ये घिनौना काम, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Katni 108 Ambulance Viral Video / Image Source : X

Modified Date: April 30, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: April 30, 2026 1:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कटनी में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों पर गंभीर आरोप
  • घायल मरीज के परिजनों से पैसे वसूलने का आरोप
  • पत्नी से एम्बुलेंस साफ करवाने का वीडियो वायरल

कटनी : MP 108 Ambulance Viral Video मध्य प्रदेश के कटनी से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ 108 एम्बुलेंस कर्मचारी ने अपनी संवेदनहीनता की हदें पार कर दीं। सड़क हादसे में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एक मरीज के परिजनों से एम्बुलेंस कर्मचारी ने न केवल पैसे वसूले, बल्कि गाड़ी गंदी होने का बहाना बनाकर उन्हीं से एम्बुलेंस की सफाई भी करवाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी को बर्खास्त कर दिया है।

पत्नी से साफ़ कराई गाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम करेला के पास राहुल बर्मन नामक 32 वर्षीय युवक का एक्सीडेंट हुआ था, जिसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। MP Viral Video अस्पताल से जबलपुर रेफर किए जाने के बाद एम्बुलेंस चालक ने घायल के परिजनों से पैसे मांगे , इतना ही नहीं उसने उसकी पत्नी से पूरी गाड़ी भी साफ़ कराई। आरोप है की उसने न सिर्फ खून साफ करवाया, बल्कि पूरी एंबुलेंस ही धुलवा दी।

Katni 108 Ambulance Viral Video बुलेंस के पायलट और ईएमटी बर्खास्त

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक महिला परिजन एम्बुलेंस धो रही है और कर्मचारी उसे खड़ा होकर देख रहा है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने 108 प्रभारी और ड्राइवर को नोटिस जारी कर दिया है। वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी को बर्खास्त कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.