केंद्रपाड़ा, एक सितंबर (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में बुधवार को एक महिला को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से पांच लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस और आबकारी विभाग के एक संयुक्त दस्ते ने पट्टामुंडई इलाके में एक वाहन को रोका और 50 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध ड्रग तस्कर को स्वापक औषधि और मन-प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि महिला से यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि क्या वह किसी बड़े ड्रग-तस्करी गिरोह के लिए काम करती थी ?
भाषा
कृष्ण मनीषा
मनीषा