लखीमपुर खीरी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी युवक हिरासत में

लखीमपुर खीरी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी युवक हिरासत में

लखीमपुर खीरी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी युवक हिरासत में
Modified Date: August 16, 2026 / 03:27 pm IST
Published Date: August 16, 2026 3:27 pm IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), 16 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों ने कथित तौर पर 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के कुछ घंटे बाद ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि शनिवार दोपहर यह घटना हुई। आरोपियों में से एक के पीड़िता से दोस्ताना संबंध थे, उसने उसे अपने घर बुलाया। उस समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे।

अधिकारी ने कहा कि आरोप है कि आरोपी ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हालत बिगड़ने पर तीनों मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद में पीड़िता अपने घर पहुंची और दादा-दादी को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।

एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी उसी इलाके के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान कानूनी प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और हालत में सुधार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में