सिक्किम में भूस्खलन में एक महिला की मौत

Ads

सिक्किम में भूस्खलन में एक महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - September 10, 2025 / 03:02 PM IST,
    Updated On - September 10, 2025 / 03:02 PM IST

गंगटोक, 10 सितंबर (भाषा) सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में सोमवार देर रात भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

महिला की पहचान थांगसिंग गांव की 45 वर्षीय बिष्णु माया पोर्टल के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, भारी बारिश के कारण इलाके में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ।

पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण पीड़ित का घर पूरी तरह नष्ट हो गया।

जिला अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सलाह का पालन करने का आग्रह किया है, क्योंकि भूस्खलन का खतरा अब भी बहुत अधिक है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश