त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में महिला से बलात्कार
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में महिला से बलात्कार
अगरतला, एक अक्टूबर (भाषा) त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में 45 साल की एक महिला के साथ कथित बलात्कार की घटना सामने आई है।
मेलागढ़ थाने के प्रभारी अधिकारी सुकांत भट्टाचार्य ने बताया कि बुधवार को महिला अपने किसी रिश्तेदार के यहां से घर लौट रही थी, उसी बीच 28 साल का एक व्यक्ति उसे घसीटकर धान के एक खेत में ले गया और कथित रूप से बलात्कार किया।
भट्टाचार्य के अनुसार इस व्यक्ति ने गला घोंटकर उसकी जान लेने की भी कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब रही।
पुलिस के मुताबिक जब आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।
पुलिस का कहना है कि महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘ हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’
भाषा राजकुमार पवनेश
पवनेश

Facebook


