Vande Bharat : नारी शक्ति का वंदन, ‘नमो का नमन’! महिला आरक्षण के लिए सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, क्या विपक्षी दल भी करेंगे बिल का समर्थन?

Ads

16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसमें ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस कदम से लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी 33% तक बढ़ने और सीटों की संख्या 816 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 12:00 AM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 12:00 AM IST

Vande Bharat / Image Source : IBC24 / FILE

HIGHLIGHTS
  • 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया
  • महिला आरक्षण बिल लागू करने पर सरकार का बड़ा संकेत
  • लोकसभा सीटें बढ़कर 816 होने की संभावना

नई दिल्ली :Vande Bharat   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है और अब देश के सामने उसका एजेंडा भी साफ है ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ वैसे इस बार सिर्फ आरक्षण नहीं, बल्कि लोकसभा की पूरी तस्वीर बदलने वाली है।

PM Modi New Parliament Speech महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा ऐलान

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रही है। दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दशकों से जिस लम्हे का इंतजार देश की आधी आबादी कर रही थी, अब वो घड़ी आ गई है। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि 16 से 18 अप्रैल का विशेष सत्र महिलाओं के लिए संसद के द्वार खोलने वाला सत्र होगा। उन्होंने कहा कि मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन जानता सब हूं।

क्या समर्थन करेंगे संसद ?

अब सरकार जनगणना की देरी का इंतजार नहीं करेगी। 2011 के आंकड़ों के आधार पर ही परिसीमन को आगे बढ़ाने की योजना है। अगर ऐसा होता है, तो लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो सकती है, जिससे महिलाओं की भागीदारी सीधे तौर पर 33% सुनिश्चित हो जाएगी। हालांकि, विपक्ष ने इस सत्र की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। अब देखना यह होगा कि 16 अप्रैल को शुरू होने वाले इस सत्र में क्या विपक्षी दल सरकार के इन संशोधनों का समर्थन करेंगे या फिर संसद के भीतर एक नया सियासी घमासान देखने को मिलेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

ताजा खबर