असम में 2.4 करोड़ रुपये की याबा गोलियां बरामद, तीन संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार
असम में 2.4 करोड़ रुपये की याबा गोलियां बरामद, तीन संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, 23 जुलाई (भाषा) असम के कछार जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित याबा गोलियों की खेप बरामद कर तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मादक पदार्थों के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और बड़ी सफलता। कछार पुलिस ने लगभग 2.4 करोड़ रुपये मूल्य की 24,000 संदिग्ध याबा गोलियां बरामद की हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।’’
उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में राज्य पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
याबा एक अत्यधिक नशीला मादक पदार्थ है, जिसमें मेथामफेटामीन और कैफीन का मिश्रण होता है।
भाषा मनीषा सिम्मी
सिम्मी

Facebook


