नोएडा में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

नोएडा में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की

नोएडा में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
Modified Date: July 18, 2023 / 04:14 pm IST
Published Date: July 18, 2023 4:14 pm IST

नोएडा, 18 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के कासना थाना क्षेत्र के कासना गांव में किराये के मकान में रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते 12 जुलाई को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवक को गंभीर हालत में जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

कासना थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सीतापुर का मूल निवासी संजय कुमार लंबे समय से अवसाद से ग्रस्त था और उसने 12 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया।

शुक्ला के मुताबिक, संजय को बेहद गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

भाषा

सं मनीषा पारुल


लेखक के बारे में