चिब की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया ‘शांतिपूर्ण सत्याग्रह’

चिब की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया ‘शांतिपूर्ण सत्याग्रह’

चिब की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया ‘शांतिपूर्ण सत्याग्रह’
Modified Date: February 24, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: February 24, 2026 5:03 pm IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में ‘शांतिपूर्ण सत्याग्रह’ किया।

संगठन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘शांतिपूर्ण सत्याग्रह’ किया।

संगठन ने कहा, ‘‘हम भारत की आवाज हैं, हम तानाशाहों से नहीं डरते। हम संविधान के लिए लड़ते हैं और हम देश के लिए जीते हैं।’’

दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के एक समूह द्वारा कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया।

अदालत ने उन्हें चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में