युवराज ने पूरा किया Keep It Up चैलेंज, 3 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट.. देखिए वीडियो

युवराज ने पूरा किया Keep It Up चैलेंज, 3 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट.. देखिए वीडियो

युवराज ने पूरा किया Keep It Up चैलेंज, 3 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट.. देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: May 15, 2020 6:52 am IST

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर चल रहे कीप इट अप चैलेंज को पूरा। यूवी ने इस चैलेंज को पूरा करने के बाद सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और हरभजन सिंह को नॉमिनेट किया है। इस चैलेंज को देते वक्त युवराज ने हरभजन सिंह का मजाक भी बनाया।

 

पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने तेलगु गाने पर पत्नी-बेटी के साथ किया धा…

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2020 भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है। ऐसे में खिलाड़ी घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर क्रिकेटरों के बीच कीप इट अप चैंलेंज की शुरुआत हो गई है। इस चैलेंज में खिलाड़ी फैन्स को ज्यादा से ज्यादा घर में रहने के लिए कह रहे हैं, ताकि इस कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके।

पढ़ें- IPL में धुंआधार बल्लेबाजी करने वाला यह बल्लेबाज कर रहा कोरोना पीड़ि…

युवराज सिंह ने टि्वटर पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में युवराज के हाथ में बल्ला है और वह इस बल्ले के किनारे से गेंद को उछाल रहे हैं। इस चैलेंज को करते हुए युवराज सिंह ने कैप्शन दिया, ”इस मुश्किल वक्त में मैं घर में ही रहूंगा और कोरोना वायरस को फैलने से रोकूंगा।

पढ़ें- युवराज को पूरा यकीन, 12 गेंद पर फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ेगा टीम इंडिय..

मैं ऐसा लंबे वक्त तक करूंगा और जब तक इसकी जरूरत है, तब तक घर पर ही रहूंगा। मैं इस चैलेंज के लिए सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और हरभजन सिंह को नॉमिनेट करता हूं।”


लेखक के बारे में